यह ऐप परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के एक मिशन का हिस्सा है।
इसी प्रेरणा से, मैंने और मेरे भाई आलोक ने यह ऐप बनाने का फैसला किया।
जब हमने काम शुरू किया, तो गुरुदेव की कृपा से व्यापार में अद्भुत वृद्धि हुई।
ऐसा लगा मानो गुरुदेव स्वयं कह रहे हों, "बेटा, तुम मेरा काम करो, मैं तुम्हारा काम करूँगा।"
यह ऐप गुरुदेव के विचारों को फैलाने का एक पवित्र माध्यम है।
हमें उम्मीद है कि आप इस ऐप के माध्यम से गुरुदेव के ज्ञान और विचारों का भरपूर लाभ उठाएँगे
